Thursday, February 12, 2015

जनता पर बोझ कम करें

मैं बार बार इस ओर ध्यान आकृष्ट करता हूॅ कि भारतिय संविधान में संशोधन होना चाहिये।
आपसब लोग जरा गम्भीरता से विचार करेंगें तो विदित होगा कि संविधान की सारी व्यवस्था नेताओं को पालने पोसने और उनके सुरक्षा के इर्द गीर्द घुमती नजर आवेगी।जितने ज्यादा नेता,उतनी ज्यादा उनकी सुरक्षा,उतना ज्यादा खर्च,।केन्द्र में सरकार रहे,सारे विधान सभा,ग्राम सभा,जिला परिषद को समाप्त कर दिया जाय,सरकार का शासन,सचिवालयों के द्वारा IAS सचिवो के माध्यम से चलाया जाय,सरकारी कर्मचारियों की सुविधा में  बृद्घि कर ,उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाया जाय,पुरे देश में एक नियम,एक शासन रहे,तो सोचिये हम आप कितने चैन से जी सकेंगें।वैसे भी जगह जगह नेता खड़ा करने से क्या लाभ है,इसका लाभ राजनितिक पार्टीयों  को ही ज्यादा मीलता है,वे इस व्यवस्था का लाभ अपने लोगों को तुष्ट करने के लिये करते हैं।
इस दिशा में विचार कर बहस बढ़ाने की आवश्यकता है।जनता का पैसा जनता के काम आवे इसके लिये,फालतू व्यवस्था को समाप्त करना ही होगा।

No comments:

Post a Comment